नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बाइक से सफेद रंग के बोरे में लायी जा रही महुआ शराब के साथ बाइक को जब्त कर लिया। इस क्रम में तस्कर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार जंगल की ओर से अकबरपुर की ओर शराब की खेप लेकर जा रहा है। गश्त में रहे सअनि सूरज हंसदा को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
निर्देश के आलोक में की गयी त्वरित कार्रवाई में घेराबंदी के पश्चात पुलिस बल को देख तस्कर बाइक व शराब छोड़ फरार होने में सफल रहा। तलाशी के क्रम में सफेद बोरे में एक एक लीटर के 18 पाउच शराब बरामद होते ही बाइक समेत शराब जब्त कर थाना लाया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट