नवादा : निवर्तमान अपर समाहर्ता डॉ अनिल कुमार तिवारी के जिला अतिथि गृह में आयोजित विदाई समारोह में डीएम रवि प्रकाश द्वारा उपलब्ध कराए गए महंगे उपहार का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस बात मुख्य सचिव से सहयोग पोर्टल के माध्यम से इसका प्रशासनिक औचित्य व सरकारी सेवा नियमों के अनुरूप था या नहीं? जैसे सवालों की जानकारी मांगी है। और तो और इसके वित्तीय श्रोत की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल ने जानना चाहा है जिस व्यक्ति के पेशकार श्यामनंदन सिंह पर महिला से एक लाख रुपए रिश्वत मांगे जाने का मामला जुड़ा हो, जिसकी जांच तक नहीं हुई हो वैसे व्यक्ति को महिमा मंडित किये जाने का औचित्य जिले के आम नागरिकों के समझ से परे है। सोशल मीडिया पर रिश्वत से संबंधित आडियो वायरल होने व मुख्य सचिव से जांचोपरांत कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने का अनुरोध पीड़ित महिला ने किया था।
परिणाम स्वरूप अपर समाहर्ता का तबादला कर रिश्वत मामले पर पर्दा डालने का काम किया गया। और तो और वैसे मंत्री का आप्त सचिव बना दिया गया जो नवादा के प्रभारी मंत्री हैं। ऐसे में अब जिला प्रभारी मंत्री के नाम पर लूट की खुली छूट दे गयी। अब जब मुख्य सचिव के पास मामला सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराया गया है तो आम लोगों को मुख्य सचिव के बड़ी बेसब्री से जबाव का इंतजार रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट