अरवल -कलेर प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। जिसकी अध्यक्षता भाकपा माले कलेर प्रखंड सचिव उमेश पासवान ने किया। 9 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया ।जिसमे कमर तोड़ महंगाई, राशन कार्ड में कटौती , वृद्धा पेंशन बकाया जल्दभुगतानकरने ,गरीब भूमिहीन लोगों को वासगीत पर्चा देने, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम और 1000 मजदूरी , गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाना बंद करने, बंद पड़े नल जल को जल्द से जल्द चालू करने, कामता आहार में बगर अनुमति के पोपलेन द्वारा मिट्टी कटाई करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मुख्य मांगे है।
धरना को संबोधित करते जिला सचिव जितेंद्र यादव ने बोले कि देश के अंदर नागरिकता पर भी सवाल भाजपा सरकार के द्वारा खड़ा किया जा रहा है। देश आजाद होने के बाद हिंदुस्तान तीन टुकड़े में बाटे गए जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश बना जो नागरिक जहां पर रहे हैं उन्हें वहीं की नागरिकता मिली है। लेकिन भाजपा सरकार आज देसी विदेशी कहकर गरीब गुरबा के नागरिकता खत्म करने की साजिश कर रही है और गरीबों को सरकारी लाभ से वंचित करने की उनकी पूरी साजिश चल रही है इसके लिए गरीबों को संगठित कर जोरदार आंदोलन करने की जरूरत है। जनता से चुने हुए जनप्रतिनिधि जो विपक्ष में बैठे हैं उन्हें ईडी,सीबीआई और पैसे के बल पर खरीदा जा रहा है।
जिससे लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। भारत दुनिया में शांति का प्रतीक देता था लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है तो मॉब लिंचिंग और पुलिस के द्वारा इनकाउंटर करके मार दिया जा रहा है। जबकि सजा देना न्यायालय का काम है लेकिन आज भाजपा न्यायालय से ऊपर बढ़कर संविधान को भी अपने हाथों में ले बैठी है। इस अवसर पर उमेश कुमार, चन्द्रप्रभा देवी, रामविनेश यादव, रामकुमार पासवान, सूर्णनाथ वर्मा, रमेश कुशवाहा, सुऐब आलम, भाकपा माले प्रखंड कमिटी कलेर के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे।