नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के भलुआही बाजार में बिजली समस्या को ले ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार तीन दिनों से ट्रांसफॉर्मर जले रहने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने कौआकोल-रोह मुख्य पथ को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिनों से ट्रांसफॉर्मर जले होने के कारण इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित है,जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा,लेकिन उसमें तकनीकी खामियां बताकर ग्रामीणों ने लगाने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड पड़ने से बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। सड़क जाम होने से काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। इधर विद्युत विभाग के जेई अनीश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत पर विभाग द्वारा नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए लाया गया। परन्तु ग्रामीणों के विरोध के कारण नहीं लगाया जा सका।
भईया जी की रिपोर्ट