नवादा : श्री सुनील कुमार सुमन, जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा दिनांक 04.07.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.) के प्रांगण में ब्लिंक कॉमर्स प्रा. लि., गुरुग्राम द्वारा वेयरहाउस एसोसिएट के 50 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित है। वेतन ₹15,000 से ₹25,000 के साथ हॉस्टल एवं नाश्ते की सुविधा उपलब्ध होगी। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल बेंगलुरु एवं मुंबई है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) की छायाप्रति, रंगीन फोटो तथा बायोडाटा के साथ चयन हेतु संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.), के प्रांगण स्थित कैंप स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार मेला पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
जो अभ्यर्थी एन.सी.एस. पोर्टल पर निबंधित हैं, वही रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे एन.सी.एस. पोर्टल पर स्वयं अथवा जिला नियोजनालय में अपना निबंधन कराकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।
भईया जी की रिपोर्ट