नवादा : जिला अतिथि गृह में अपर समाहर्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी के स्थानांतरण तथा मद्यनिषेध अधीक्षक श्री अरुण कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश ने डॉ. अनिल कुमार तिवारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रशासनिक दायित्वों का अत्यंत कुशलता, दक्षता एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया। विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन पदस्थापना के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
जिला पदाधिकारी ने मद्यनिषेध अधीक्षक श्री अरुण कुमार मिश्रा के दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। विभागीय कार्यों के सफल संचालन एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्ति उपरांत उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
अपने संबोधन में डॉ. अनिल कुमार तिवारी एवं श्री अरुण कुमार मिश्रा ने जिला पदाधिकारी, सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवादा में कार्य करने का अनुभव अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायी रहा। यहाँ सभी का जो सहयोग, स्नेह एवं आत्मीयता प्राप्त हुई, वह सदैव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, स्थापना शाखा प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट