By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

बकरी बांधने के मामूली विवाद में बेटे ने बाप को पीट-पीटकर मार डाला

Amit Dubey
Last updated: July 1, 2026 2:15 pm
By Amit Dubey 39 Views
Share
3 Min Read
कैमूर, पिता, पीटकर, हत्या, पुत्र, आरोपी, बकरी, विवाद
SHARE

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर गांव में एक बेटे ने मामूली विवाद में अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय चूल्हन बिंद के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय मिट्ठू बिंद के पुत्र थे। बताया जाता है कि महज बकरी को बांधने की बात से शुरू हुआ विवाद मर्डर तक जा पहुंचा। आरोप है कि बेटे ने लाठी-डंडे से हमला कर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार इस्माइलपुर गांव के बडघटा टोला में मृतक चूल्हन बिंद ने अपने बेटे से घर के गलियारे में बंधी बकरी को हटाने के लिए कहा था। बकरी की वजह से उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र के बीच आज सुबह ही गलियारे में बकरी बंधे होने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मृतक के छोटे पुत्र जितेंद्र कुमार बिंद ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके मझले भाई सोनू बिंद ने लाठी-डंडे से पिता पर हमला कर दिया। हमले में चूल्हन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया। वाकये के बाद परिजन घायल चूल्हन बिंद को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के हायर सेंटर भेजा। इसीबीच वाराणसी के रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के छोटे पुत्र जितेंद्र कुमार बिंद ने आरोपी भाई की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित
बिहारी समाज
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर
अपराध बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
वेबीनार, रामालयम, शिक्षा और समाज
शिक्षा और समाज विषय पर अंतरा​ष्ट्रीय वेबीनार आयोजित
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
आजादी के बाद भी पिपरहिया गांव में सड़क नहीं, बरसात में कट जाता है गांव का संपर्क, चुनावी वादों से नाराज ग्रामीण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित
बिहारी समाज
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर
अपराध बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
वेबीनार, रामालयम, शिक्षा और समाज
शिक्षा और समाज विषय पर अंतरा​ष्ट्रीय वेबीनार आयोजित
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
आजादी के बाद भी पिपरहिया गांव में सड़क नहीं, बरसात में कट जाता है गांव का संपर्क, चुनावी वादों से नाराज ग्रामीण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अकबरपुर इंटर विद्यालय में परीक्षा के दौरान विवाद, ड्रेस नहीं पहनने पर कार्रवाई, 50 से अधिक छात्रों को परीक्षा से किया निष्कासित

नवादा : विद्यालय शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और समान…

By Swatva
ट्रांसफर, पंकज दराद, 12 IPS, टेंडर घोटाला
अपराध

टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद SVU से हटाए गए, 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने आज बुधवार को 12 सीनियर IPS…

By Amit Dubey
वेबीनार, रामालयम, शिक्षा और समाज
देश-विदेश

शिक्षा और समाज विषय पर अंतरा​ष्ट्रीय वेबीनार आयोजित

वर्तमान युग, जिसमें ज्ञान केवल सूचना तक सीमित न रहकर सामाजिक परिवर्तन…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

आजादी के बाद भी पिपरहिया गांव में सड़क नहीं, बरसात में कट जाता है गांव का संपर्क, चुनावी वादों से नाराज ग्रामीण

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड की अब्दुल पंचायत अंतर्गत पिपरहिया गांव…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?