By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

खनन विभाग ने गिट्टी लदे 5 ओवरलोडेड ट्रक-हाइवा किया जब्त, लगाया 51.61 लाख का जुर्माना

Swatva
Last updated: July 1, 2026 11:37 am
By Swatva 247 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला अंतर्गत रजौली थाना क्षेत्र और झारखंड सीमा से सटे इलाकों में अवैध खनन और परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन पदाधिकारी अमन प्रत्यय के निर्देश पर खनन विभाग की विशेष टीम ने रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट के पास एक सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान गिट्टी लदे तीन अत्यधिक ओवरलोडेड ट्रकों और दो बड़े हाइवा वाहनों को घेराबंदी कर जब्त किया। परिवहन नियमों के उल्लंघन को लेकर विभाग ने इन गाड़ियों पर कुल 51.61 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोंका है।

Contents
शाम से लेकर आधी रात तक चला सर्च ऑपरेशनधर्मकांटा पर वजन होते ही पकड़ी गई राजस्व चोरी
- Advertisement -

शाम से लेकर आधी रात तक चला सर्च ऑपरेशन

खनन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा के नेतृत्व में सुरक्षा बलों के साथ चेकपोस्ट पर नाकेबंदी कर दी गई थी। टीम हर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहन की बारीकी से जांच कर रही थी। इसी दौरान समय के अंतराल पर गिट्टी लदे ये पांचों वाहन आते दिखाई दिए, जिन्हें टीम ने तुरंत रोका:-

हाइवा संख्या BR01GN7914: शाम ठीक 7:10 बजे टीम ने इसे पकड़ा.

हाइवा संख्या BR27GA9321: शाम 7:40 बजे इस वाहन को रोका गया.

- Advertisement -

ट्रक संख्या JH12E9188: रात 8:15 बजे इस ट्रक को घेरा गया.

ट्रक संख्या JH12D4730: रात 8:30 बजे इस गाड़ी की जांच की गई.

- Advertisement -

ट्रक संख्या JH12F2931: रात 9:45 (21:45) बजे आखिरी ट्रक को पकड़ा गया।

धर्मकांटा पर वजन होते ही पकड़ी गई राजस्व चोरी

खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा ने बताया कि रोके गए सभी पांचों वाहनों की जब मौके पर ही क्षमता और दस्तावेजों की जांच की गई, तो प्रथम दृष्टया ही ओवरलोडिंग दिखाई दिया। इसके बाद पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए सभी ट्रकों और हाइवा को नजदीकी धर्मकांटा पर ले जाया गया। वहां आधिकारिक वजन कराने पर तय मानकों से कई गुना अधिक गिट्टी लदे होने की पुष्टि हुई, जो न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि सड़कों को पूरी तरह तबाह करने और राजस्व की सीधी चोरी का मामला है।खनन विभाग की दो टूक:- अवैध गाड़ियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

बड़ी कार्रवाई के बाद खनन विभाग ने सभी पांचों गिट्टी लदे वाहनों को जब्त कर चितरकोली जांच चौकी (चेकपोस्ट) पर परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है और रजौली थाना पुलिस को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सूचना दी गई है।

खनन अधिकारियों ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि रजौली और उसके आसपास के तमाम सीमावर्ती रास्तों पर ओवरलोडिंग, अवैध खनन या बिना वैध चालान के होने वाले किसी भी परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि राजस्व की बड़े पैमाने पर होने वाली चोरी को रोकने और सरकारी सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए आने वाले दिनों में भी बिना किसी पूर्व सूचना के ऐसे औचक चेकिंग अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेंगे।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, खनन विभाग, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति
बिहारी समाज
नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति
बिहारी समाज
नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी…

By Swatva
बिहारी समाज

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

By Swatva

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति

नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित हो रही अर्द्ध वार्षिक…

By Swatva
बिहारी समाज

नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

नवादा : पंचायत सचिवों के अंतर-जिला स्थानांतरण में कथित अनियमितता के मामले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?