नवादा : जिले की रजौली पुलिस ने शराब भंडारण एवं धंधेबाजों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के दो जगह अंधरवारी एवं चरघरवा से कुल 162 लीटर देसी महुआ शराब एवं 6 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इसके साथ ही दो बाइक को भी जप्त कर लिया। साथ ही एक मोबाइल की भी बरामदगी की गई है।
इस दौरान पुलिस को आता देख शराब धंधेबाज जंगली रास्ता का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस बरामद मोबाइल के आधार पर धंधेबाजों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। इस बात उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट