By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

वकील पिता-पुत्र डबल मर्डर के गवाह की छपरा में गोली मारकर हत्या, उग्र भीड़ का प्रदर्शन

Amit Dubey
Last updated: June 29, 2026 12:12 pm
By Amit Dubey 132 Views
Share
3 Min Read
हत्या, गवाह, डबल मर्डर, छपरा, वकील, पिता—पुत्र
SHARE

छपरा में 4 वर्ष पूर्व हुए वकील पिता और पुत्र के डबल मर्डर कांड के गवाह की बीती देर रात गोली मार कर हत्या कर दिये जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार बहुचर्चित वकील पिता-पुत्र हत्याकांड के अहम गवाह पंकज कुमार राय बीती रात एक भोज में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें घेरकर गोली मार दी। हमले में उनका भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पंकज साल 2024 में हुए अधिवक्ता राम अयोध्या राय और उनके पुत्र अधिवक्ता सुनील कुमार राय मर्डर केस के प्रमुख गवाह थे। इस हत्याकांड से छपरा में सनसनी फैल गई है। मर्डर के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। इस हत्याकांड से लोगों का गुस्साा भड़क उठा आज सोमवार सुबह से ही क्रुद्ध भीड़ ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार बीती देर रात करीब 12:20 बजे मेथवलिया चौक से चनचौर जाने वाली सड़क पर एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पंकज राय और मनीष कुमार वहां घायल अवस्था में मिले। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लाया गया जहां डॉक्टरों ने पंकज राय को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि पंकज राय की गोली मारकर हत्या की गई है। विदित हो कि छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में साल 2024 में अधिवक्ता राम अयोध्या राय और उनके बेटे सुनील राय का मर्डर हुआ था। अब इसी हत्याकांड के गवाह पंकज राय की भी हत्या कर दिये जाने से इलाके में खौफ पसरा हुआ है।

मामले में सारण पुलिस ने SIT का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पहले पुलिस को लगा कि मामला दुर्घटना का है। लेकिन प्रारंभिक डाूक्टरी जांच में दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले। इससे स्पष्ट हुआ कि मामला सड़क दुर्घटना का नहीं, बल्कि सुनियोजित हमला और हत्या का है। मृतक पंकज राय मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 336/2024 में दर्ज अधिवक्ता-पिता और पुत्र के दोहरे हत्याकांड के अहम गवाह थे। उन्होंने पूर्व में पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत में गवाही भी दी थी। ऐसे में पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और गवाही के एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

TAGGED: गवाह, छपरा, डबल मर्डर, पिता—पुत्र, वकील, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
बिहारी समाज
राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
बिहारी समाज
कौन थे स्वतंत्र भारत के प्रथम कैदी, क्यों भेजे गए थे जेल?
संस्कृति राजनीति शिक्षा
तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
बिहारी समाज
राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
बिहारी समाज
कौन थे स्वतंत्र भारत के प्रथम कैदी, क्यों भेजे गए थे जेल?
संस्कृति राजनीति शिक्षा
तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, हरिश्चंद्र स्टेडियम में सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

नवादा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में 15 अगस्त…

By Swatva
बिहारी समाज

राजीव कुमार बावी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय से राष्ट्र के 80 वां…

By Swatva
बिहारी समाज

तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 29 एंड्रॉयड मोबाइल व 35,520 रुपए नकद किया जब्त

नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग…

By Swatva
बिहारी समाज

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगे के रंग में रंगा बाजार, झंडे से लेकर कैप-बैज तक की बढी मांग

नवादा : स्वतंत्रता दिवस का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?