नवादा : नालंदा में केनरा बैंक के एटीएम में फेवीक्विक से मेटल प्लेट चिपकाकर ग्राहकों के पैसे चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। स्थानीय लोगों ने शातिर बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया।
गिरफ्तार शातिर बदमाश की पहचान नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी राहुल कुमार, पिता वीरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। इस बावत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट