अरवल -पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षकगण, थानाध्यक्ष एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे तथा प्रतिनियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे थे। पर्व के दौरान सभी जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार गश्ती, आसूचना संकलन एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।
वर्तमान में पूरे जिले में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो रहा है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। अरवल पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। अरवल पुलिस मुहर्रम पर्व को पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध एवं सतर्क है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट