By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बिहार पुलिस की तलाशी लेने वाले गैंगस्टर सोनू–मोनू के घर छापेमारी, पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

Swatva
Last updated: June 26, 2026 9:07 pm
By Swatva 150 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना। पटना जिले के मोकामा स्थित नौरंगा-जलालपुर के चर्चित सोनू–मोनू गैंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात चार थानों की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की। बाढ़ एसडीपीओ-1 रामकृष्ण के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में गैंगस्टर सोनू सिंह और मोनू सिंह के पिता तथा पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रमोद सिंह पचमहला थाना कांड संख्या 27/26 में नामजद थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

- Advertisement -

एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि 23 मार्च को अवैध बालू खनन की सूचना पर पचमहला पुलिस ने गंगा घाट पर छापेमारी कर एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की थी। आरोप है कि उसी दौरान प्रमोद सिंह 15–20 लोगों के साथ पहुंचे, पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की एवं अभद्र व्यवहार किया, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई तथा जब्त मोटरसाइकिल को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर ले गए। बताया जाता है कि गुरुवार रात करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने सोनू–मोनू के घर की घेराबंदी कर कार्रवाई की और प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व सोनू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम को उसके परिजनों और समर्थकों ने घर के बाहर रोक दिया था। उस दौरान पुलिसकर्मियों एवं तत्कालीन थानाध्यक्षों की ऑन-कैमरा तलाशी लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे बिहार पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पचमहला के तत्कालीन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तथा हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार को निलंबित कर दिया गया था।

इधर, हाल के दिनों में पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी समर्थक, पैक्स अध्यक्ष एवं सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सिंह पर हुई फायरिंग के मामले में भी प्रमोद सिंह, सोनू सिंह और सौरभ सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, उस मामले में प्रमोद सिंह को अदालत से अग्रिम राहत प्राप्त थी। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें पुराने बालू खनन एवं पुलिस पर हमले से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

TAGGED: barh, barh khabar, barh update, BIHAR KHABAR, बाढ़ न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मंत्री, घर, डूबा, गंगा, बाढ़, बुलो मंडल, नवगछिया, तटबंध, टूटा
गंगा की बाढ़ में डूब गया ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल का घर, नवगछिया में तटबंध टूटा
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
गंगा, उफान, सम्राट चौधरी, बंगाल CM, शुभेंदु, फोन, फरक्का बैराज, गेट, खोलें
बिहार में उफान पर गंगा, सम्राट चौधरी ने बंगाल CM शुभेंदु से फोन पर फरक्का बैराज का गेट खोलने को कहा
देश-विदेश बिहारी समाज राजपाट
समिति, पेपरलीक, TRE 4, सभी परीक्षा
TRE 4 समेत तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक पर लगाम के लिए सम्राट सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी
बिहारी समाज राजपाट शिक्षा
भगदड़, सिंहेश्वर, मंदिर, 6 श्रद्धालु, जख्मी, सावन, सोमवारी, मधेपुरा
सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालु जख्मी
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, घर, डूबा, गंगा, बाढ़, बुलो मंडल, नवगछिया, तटबंध, टूटा
देश-विदेश

गंगा की बाढ़ में डूब गया ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल का घर, नवगछिया में तटबंध टूटा

भागलपुर के नवगछिया में आज सोमवार तड़के सुबह 3 बजे गंगा नदी…

By Amit Dubey
गंगा, उफान, सम्राट चौधरी, बंगाल CM, शुभेंदु, फोन, फरक्का बैराज, गेट, खोलें
देश-विदेश

बिहार में उफान पर गंगा, सम्राट चौधरी ने बंगाल CM शुभेंदु से फोन पर फरक्का बैराज का गेट खोलने को कहा

उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर काफी…

By Amit Dubey
समिति, पेपरलीक, TRE 4, सभी परीक्षा
बिहारी समाज

TRE 4 समेत तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक पर लगाम के लिए सम्राट सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

बिहार सरकार ने राज्य में पेपर लीक और धांधली रोकने के लिए…

By Amit Dubey
भगदड़, सिंहेश्वर, मंदिर, 6 श्रद्धालु, जख्मी, सावन, सोमवारी, मधेपुरा
दुर्घटना

सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 6 श्रद्धालु जख्मी

सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?