नवादा : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है। नामांकन तिथि समाप्त होने के बाद चुनाव प्रभारी निरंजन कुमार ने नामांकित प्रत्याशियों की विधिवत सूची प्रकाशित कर दी है। प्रकाशित सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए सात तो महासचिव पद के लिए छः समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 64 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया है। नामांकन पत्रों की जांच आरंभ कर दी है।
चुनाव पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार नामांकित प्रत्याशियों के विरुद्ध यदि किसी को कोई आपत्ती हो तो वे 24 जून तक अपना दावा आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। नामांकन वापसी की समय सीमा 25 जून निर्धारित की गयी है। नामांकित प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ विभिन्न पदों के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर दरवाजे तक दस्तक दे समर्थन की मांग तेज कर दी गयी है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट