अरवल -भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में अरवल में जिला स्तरीय प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री नीतीश मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही अरवल विधायक मनोज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।
सम्मेलन के दौरान बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, रक्षा क्षेत्र, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सुरक्षा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। देश आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है।
उन्होंने बताया कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। मंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक मनोज कुमार ने विकसित भारत के निर्माण में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को आवश्यक बताया। उन्होंने देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर बल दिया। विधायक मनोज कुमार ने नगर परिषद अरवल एवं नगर पंचायत कुर्था को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्ट्रीट लाइट से जगमग करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से अरवल क्षेत्र निश्चित रूप से विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद पीयूष, प्रदेश कार्यसमिति भास्कर कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पासवान, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जितेश सिंह, संगीता कुशवाहा, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, राहुल वत्स, जिला उपाध्यक्ष संजीत सिंह, रामाशीष दास, सत्येंद्र विश्वकर्मा, सुनीता सिन्हा, जिला मंत्री जय साहू, नीतीश पासवान, भाजपा नेता शिपुजन सहाय, कार्यालय धनंजय एवं संजय, नगर अध्यक्ष चन्दन खत्री, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, सुधीर शर्मा, मनोज कुमार, बृजेन्द्र सिंह, मुकेश भगत, रिंकू विश्वकर्मा, अखिलेश पासवान सहित कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट