नवादा : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पंपु कल चौक के समीप भाई-बहन के बीच जमीन बंटवारे के विवाद में जमकर रोड़ेबाजी हुई। इस दौरान गोलीबारी होने की बात भी कही जा रही है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि भाई बहन के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।
इसी विवाद में दोनों पक्षों का आरोप है कि बाहर से आदमी बुलाकर रोड़ेबाजी करवाई गई है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गोलीबारी के सवाल पर एसडीपीओ ने कहा कि घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है, इसलिए अभी गोलीबारी की पुष्टि नहीं की जा सकती है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट