नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड परिसर में बीडीओ दीपेश कुमार व सीओ भोला जी ने आम ग्रामीणों को सरकारी शुल्क पर विभिन्न कार्यो को लेकर डिजिटल वसुधा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। सीओ भोला जी ने बताया कि बलराम डिजिटल वसुधा सेवा केंद्र के उद्घाटन से क्षेत्र के आम ग्रामीण जनता को लाभ मिल सकेगा। वसुधा केंद्र संचालक बलराम कुमार ने बताया कि सी एस सी जिला प्रबंधक कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी नीलेश कुमार, कृषि पदाधिकारी शत्रुध्न कुमार उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे।
केंद्र के माध्यम से ऑन लाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन, परिमार्जन, एलपीसी,आर टी पी एस से जुड़े जाति आवासीय, आय प्रमाण पत्र के लिये ऑन लाइन आवेदन, पेंशन से जुड़े केवायसी, प्रधान मंत्री किसान निधि योजना समेत सभी के सरकारी ऑन लाइन कार्य को लेकर सरकारी निर्धारित शुल्क पर आम ग्रामीण जनता के लिये सरल और शुलभ सेवा देना केंद्र का मुख्य उद्देश्य है। मौके पर जीतेन्द्र कुमार, रामस्वरूप प्रसाद, मनु कुमार, प्रमोद कुमार, रौशन कुमार, संदीप कुमार उदय साव, रवी कुमार चौधरी, बंटी कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट