By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

राजद का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सांकेतिक धरना सम्पन्न

Swatva
Last updated: June 18, 2026 12:54 pm
By Swatva 42 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिला मुख्यालय नगर थाना क्षेत्र के पास निर्धारित धरना स्थल पर आसमान छूती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बढ़ते बेतहाशा अपराध में वृद्धि के विरुद्ध राजद द्वारा सांकेतिक एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया गया । अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष उदय यादव और मंच संचालन मुकेश यादव ने किया। धरना में कौशल समर्थकों के नहीं आने से राजद स्पष्ट रूप से दो गुटों में विभक्त नजर आया, जिसकी चर्चा का बाजार गर्म रहा।

- Advertisement -

धरनार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधान वक्ता राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरे बिहार के सभी प्रखंडों और जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुशासन और कानून की राज की वकालत करने वाली डबल ईंजन की सरकार में मंहगाई चरम पर पहुंच चुकी है। सभी चीज़ों के दाम आसमान छू रही है। गरीबों का चूल्हा उदास पड़ा है। बेरोजगारी का तो दृश्य व आलम ही विचित्र है। मात्र चार हजार सिपाही की बहाली को लेकर तक़रीबन चार लाख से अधिक बेरोजगार रोजगार के लिए सड़क पर उमड़ पड़ा।

परिणाम स्वरूप बेरोजगारों की भीड़ के कारण एक युवक की दुखद मौत हो गई। घर से चले थे पुलिस की नौकरी के लिए,मगर उन्हें नौकरी के बदले मौत नसीब हुआ। उनके घर में खुशी की जगह कोहराम मच गया। डबल ईंजन की भ्रष्ट सरकार ने तो संविधान और लोकतन्त्र को समाप्त कर तानाशाही को स्थापित करने की घृणित नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। चौधरी ने कहा कि झूठ बोलने की कला में महारत हासिल किए मोदी से झूठ बोलने की कोई भी प्रशिक्षण लेने की कोशिश न करें।

नोटबंदी के जरिए नई आफत खड़ा करते मोदी ने कहा था कि भारत से काला धन जो स्विट्ज़रलैंड की बैंक में जमा है, उसे लाकर सभी देशवासियों के खाते में 15 -15 लाख रुपए उसके खाते में डाल दिया जाएगा, जो सिर्फ झूठा कोरी बकवास साबित हो कर रह गई। डबल ईंजन सरकार के अंतर्गत जो पुल बना,वो आज टूटकर क्षति ग्रस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव करीब 11 सौ करोड़ रुपए के चाराघोटाले में सजा के शिकार सुनियोजित तरीके से बनाकर जेल की क्रूर यातनाओं से उन्हें नवाजा गया। वहीं पर, यह कैसी विडंबना है कि सरकार के महालेखाकार ने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के शासन काल में 72 हज़ार करोड़ रुपए का कोई लेखा जोखा यानी अता पता नहीं है।

- Advertisement -

कहने का मतलब साफ़ है कि नीतीश राज में यह घोटाला सिर्फ़ कुर्सी और सत्ता के चलते केंद्र सरकार के इशारे एवं सहमति से हुई। धरनार्थियों को संबोधित करने वालों में जिला अध्यक्ष उदय यादव, राजद के वरिष्ठ नेता के बी यादव, नंदकिशोर यादव, रामचन्द्र यादव, पिंकी भारती, संजय यादव आदि थे। सबों ने बिहार सरकार की खामियां को उजागर करने में कोई कोताही नहीं बरती। बिहार सरकार ने जनता की बुनियादी मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं को दरकिनार कर कभी हरा गमछा पर कटाक्ष करते नहीं थकते।

मौके पर सरकार प्रायोजित षड्यंत्र के तहत रौशन आनंद और प्रिंस यादव की हत्या की कटु आलोचना करते हुए एक मिनट का शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सबसे आश्चर्यजनक बातें यह है कि उक्त धरना में गत विधानसभा चुनाव में राजद के प्रत्याशी बनाए गए कौशल यादव, पूर्णिमा यादव, पूर्व वि पार्षद सलमान रागिव उर्फ़ मुन्ना मियां और उनके गिरोह सदस्य राज्य स्तरीय आयोजित धरना में शामिल होने के बजाय वहिष्कार किया।

- Advertisement -

इससे यह परिलक्षित हो गया कि राजद यहां एकजुट नहीं, बल्कि आपस में ही फूट है। तेजस्वी यादव के आह्वान को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आए। अपने वक्तव्य में राजद के कुछ नेताओं ने कहा कि कौशल यादव सिर्फ़ चुनाव में ही सक्रिय विधायक बनने के फ़िराक में चक्कर लगाते हैं। जनता की सुख दुःख से उन्हें कोई वास्ता नहीं है। ये हमेशा से ही परमुड़ी फलाहार करते आ रहे हैं और यही करते रहना चाहते हैं, जो अब बिल्कुल असंभव है।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: nawada khabar, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा, राजद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एसडी संजय, महाधिवक्ता, बिहार, नियुक्त, पटना HC, सीनियर वकील
पटना HC के सीनियर वकील एसडी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
कोलजा-पहरैठा पहाड़ पर फिर दिखा जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण
बिहारी समाज
महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
मॉब लिंचिंग, राजगीर, एसआईटी, 3 साधू, गिरफ्तार
राजगीर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी एसआईटी, 3 साधू हिरासत में
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एसडी संजय, महाधिवक्ता, बिहार, नियुक्त, पटना HC, सीनियर वकील
पटना HC के सीनियर वकील एसडी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
कोलजा-पहरैठा पहाड़ पर फिर दिखा जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण
बिहारी समाज
महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बिहारी समाज
मॉब लिंचिंग, राजगीर, एसआईटी, 3 साधू, गिरफ्तार
राजगीर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी एसआईटी, 3 साधू हिरासत में
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
एसडी संजय, महाधिवक्ता, बिहार, नियुक्त, पटना HC, सीनियर वकील
देश-विदेश

पटना HC के सीनियर वकील एसडी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य के नए महाधिवक्ता की नियुक्ति…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

कोलजा-पहरैठा पहाड़ पर फिर दिखा जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण

नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने…

By Swatva

महिला की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के तेयार गांव में महिला…

By Swatva
मॉब लिंचिंग, राजगीर, एसआईटी, 3 साधू, गिरफ्तार
अपराध

राजगीर मॉब लिंचिंग की जांच करेगी एसआईटी, 3 साधू हिरासत में

दो दिन पहले राजगीर में हुई मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?