नवादा : जिले के पकरीबरावां स्थित चर्चित रेस्टोरेंट कड़ाही फ्रेश रेस्टोरेंट में एक विशेष मुलाकात के दौरान कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के विजेता मिथिलेश कुमार और और जिले के बहुचर्चित पत्रकार ” रवीन्द्र नाथ भैया “के बीच विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। यह दोनों की पहली मुलाकात थी, जो पूरी तरह से अनौपचारिक होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण विषयों को सामने लेकर आई। रेस्टोरेंट के शांत और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बातचीत के दौरान KBC विजेता मिथिलेश कुमार ने अपने जीवन के एक दर्दनाक अनुभव को साझा किया।
उन्होंने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व उनकी माता का निधन खेत में काम करने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से हो गया था। घटना के बाद सरकारी मुआवजे के लिए उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और कार्यालयों के चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए #सहयोग #पोर्टल पर सेवा प्रारंभ होने के दूसरे ही दिन उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
आश्चर्यजनक रूप से मात्र एक सप्ताह के भीतर उनकी शिकायत पर कार्रवाई हुई और विद्युत विभाग द्वारा उन्हें मुआवजे की राशि चेक के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई। मिथिलेश कुमार ने कहा कि सहयोग पोर्टल आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने इसके लिए सरकार और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि शिकायतों का इसी प्रकार त्वरित और पारदर्शी निपटारा होता रहे तो आम लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होगा।
बातचीत के दौरान शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य, रोजगार, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की चुनौतियों तथा वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर भी गंभीर चर्चा हुई। KBC विजेता मिथिलेश कुमार ने कहा कि शिक्षा ही समाज में वास्तविक परिवर्तन का आधार है और इसके लिए सरकार, शिक्षकों तथा अभिभावकों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर नावाडीह पंचायत की मुखिया शंभू यादव, कड़ाही फ्रेश रेस्टोरेंट के संचालक सोनू कुमार,संजय यादव , मनीष कमलिया सहित अन्य लोग मौजूद थे। पकरीबरावां का #कड़ाही फ्रेश #रेस्टोरेंट इन दिनों स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले आगंतुकों के लिए एक पसंदीदा मिलन स्थल बनता जा रहा है। स्वादिष्ट व्यंजनों, स्वच्छ वातावरण और बेहतर आतिथ्य के कारण यह रेस्टोरेंट सामाजिक एवं बौद्धिक चर्चाओं का केंद्र बन रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट