By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

भोजपुर में भरत तिवारी के फर्जी एनकाउंटर पर बवाल, आरा-बक्सर फोर लेन जाम…लाठीचार्ज…SHO निलंबित

Amit Dubey
Last updated: June 18, 2026 12:16 pm
By Amit Dubey 242 Views
Share
3 Min Read
भोजपुर, लाठीचार्ज, एनकाउंटर, फर्जी, भरत तिवारी, बवाल, आरा-बक्सर, फोर लेन, जाम, लाठीचार्ज, SHO निलंबित
SHARE

भोजपुर के शाहपुर थानांतर्गत बिलौटी गांव में भरत तिवारी के कथित तौर पर फर्जी एनकाउंटर के बाद आज गुरुवार को जनाक्रोश भड़क उठा। मृतक भरत के परिजनों और ग्रामीणों ने सरेंडर के बाद भी पुलिस द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके शव को बक्सर—पटना फोर लेन पर रख कर जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे भारी भीड़ का आक्रोश झेलना पड़ा। पुलिस को लोगों को सड़क से हटाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा, लेकिन खबर है कि भारी भीड़ अभी भी वहां डटी हुई है। इधर आरा एसपी ने इस मामले को ठीक से हैंडल नहीं करने और लापरवाही बरतने के आरोप में शाहपुर के SHO समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

सरेंडर के बाद गोली मारने का पुलिस पर आरोप

सनद रहे कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में एक मानसिक विकार से ग्रस्त युवक भरत तिवारी द्वारा पिस्टल लहराने और फायरिंग करने बाद पुलिस ने उसपर काबू पाने के लिए जवाबी कार्रवाई में उसे गोली मार दी। पुलिस की फायरिंग में उसको तीन गोलियां लगी जिसके बाद उसको इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोग पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करके फांसी देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल आरा-बक्सर फोर लेन सड़क पूरी तरह जाम हो गई है।

इस मामले में पुलिस का दावा है कि युवक ने फायरिंग की थी, जबकि परिवार का आरोप है कि सरेंडर के बाद उसे गोली मारी गई। अब पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। एक तरफ पुलिस कह रही है कि युवक ने हथियार से फायरिंग की, लेकिन परिवार का दावा है कि सरेंडर के बाद उसे गोली मार दी गई। कथित तौर पर फर्जी एनकाउंटर में मौत के बाद गांव में आक्रोश फूट पड़ा है और शव के साथ लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। मृतक के पिता काशीनाथ तिवारी ने बताया कि जिस तरह से सरेंडर करने के बाद उसके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है, यह कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटे ने पिस्तौल पुलिसकर्मियों के सामने फेंक दिया था जिसके बाद उसको गोली मार दी गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उनका बेटा कोई अपराधी नहीं था और न ही उसके ऊपर कोई मुकदमा दर्ज था, फिर भी उसकी हत्या कर दी गई।

TAGGED: SHO निलंबित, आरा-बक्सर, एनकाउंटर, जाम, फर्जी, फोर लेन, बवाल, भरत तिवारी, भोजपुर, लाठीचार्ज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आरा, सर्वशिक्षा, टीम, हमला, DPM, 3 घायल
आरा में सर्वशिक्षा अभियान की टीम पर हमला, DPM समेत 3 घायल
अपराध बिहारी समाज शिक्षा
बस, हादसा, बवाल, पुलिस, 10 गाड़ियां, फूंक डाली, युवक, मौत
पटना में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, बस-कार और बाईक समेत 10 वाहन फूंक डाले
अपराध दुर्घटना बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
EOU, छापेमारी, सहरसा, DPO, चार ठिकाने, आय से अधिक संपत्ति
सहरसा DPO के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
अपराध बिहारी समाज
द्वारकापुरी में स्वामी श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य जी महाराज की मनाई जाएगी जयंती -राधेवेन्द्राचार्य
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आरा, सर्वशिक्षा, टीम, हमला, DPM, 3 घायल
आरा में सर्वशिक्षा अभियान की टीम पर हमला, DPM समेत 3 घायल
अपराध बिहारी समाज शिक्षा
बस, हादसा, बवाल, पुलिस, 10 गाड़ियां, फूंक डाली, युवक, मौत
पटना में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, बस-कार और बाईक समेत 10 वाहन फूंक डाले
अपराध दुर्घटना बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
EOU, छापेमारी, सहरसा, DPO, चार ठिकाने, आय से अधिक संपत्ति
सहरसा DPO के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
अपराध बिहारी समाज
द्वारकापुरी में स्वामी श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य जी महाराज की मनाई जाएगी जयंती -राधेवेन्द्राचार्य
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
आरा, सर्वशिक्षा, टीम, हमला, DPM, 3 घायल
अपराध

आरा में सर्वशिक्षा अभियान की टीम पर हमला, DPM समेत 3 घायल

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर ओवरब्रिज के समीप बीती देर शाम…

By Amit Dubey
बस, हादसा, बवाल, पुलिस, 10 गाड़ियां, फूंक डाली, युवक, मौत
अपराध

पटना में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, बस-कार और बाईक समेत 10 वाहन फूंक डाले

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार की सुबह सड़क…

By Amit Dubey
EOU, छापेमारी, सहरसा, DPO, चार ठिकाने, आय से अधिक संपत्ति
अपराध

सहरसा DPO के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की अलग—अलग टीमों ने आज शुक्रवार की सुबह…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

द्वारकापुरी में स्वामी श्री श्री 1008 रामानुजाचार्य जी महाराज की मनाई जाएगी जयंती -राधेवेन्द्राचार्य

अरवल , परमहंस स्वामी राजेंद्र सूरी सेवा संस्थान जगन्नाथ पुरी धाम उड़ीसा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?