नवादा : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव सत्र 2026-2028 के लिए नामांकन शुरू हो गया। नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिन्हा, महासचिव पद पर संत शरण शर्मा, उपाध्यक्ष पद प्रतिभा भट्ट , कार्यकारिणी के लिए नीलम प्रवीण , संयुक्त सचिव पद के लिए प्रविण सिन्हा व कमलेश कुमार ने अपना अपना नामांकन दाखिल कराया। नामांकन दाखिल कराने के साथ ही चुनाव की सरगर्मी बढ़ गयी है। अरुण कुमार सिन्हा व संत शरण शर्मा इसके पूर्व अध्यक्ष व महासचिव रह चुके हैं।
इनका कार्यकाल स्वर्णिम माना जाता रहा था। बाद में तदर्थ कमिटी से अधिवक्ताओं की सुविधा में लगातार कटौती होती रही तो उपस्थिति पत्र में वृद्धि का अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध किया था बावजूद किसी प्रकार की कटौती नहीं हुई। अब जब चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का कार्य आरंभ हुआ है तो अधिवक्ताओं ने राहत की सांस है। ऐसे में पूर्व अध्यक्ष व महासचिव की जीत सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ताओं की गोलबंदी आरंभ हो गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट