नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय पचरुखी में आयोजित उर्स समारोह में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतिवर्ष की भांति 29 बकरीद को हज़रत सैय्यद तबारक हुसैन के 110 वां उर्स समारोह में सभी मजहब के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा चादरपोशी कर अमन की दुआ मांगी। देर रात तक चलने वाले समारोह में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी थी।
समारोह को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में मुखिया प्रतिनिधि ब्रम्हचारी कुशवाहा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शंकर प्रसाद, शकील अनवर, वार्ड सदस्य मो. नबाव व मो. शाका, विनोद कुमार वर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई। बता दें इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय का नववर्ष का आगाज हुआ। मुहर्रम के मौके पर मनाये जाने मातम की तैयारियां आरंभ हो गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट