नवादा : नवादा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विवेक ठाकुर ने नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। सर्वप्रथम उन्होंने नारदीगंज बाजार के सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुबीन से मिलकर उनकी पत्नी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात उन्होंने नारदीडीह गांव के सेवानिवृत्त सैनिक स्वर्गीय शंकर सिंह की पत्नी से मिलकर शोक प्रकट किया।
तत्पश्चात सांसद श्री ठाकुर ने हाल ही में नारदीगंज निचली बाजार निवासी दीपू लाल की असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। अंत में वे ओड़ो पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान पैक्स अध्यक्ष श्री पिंकू सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके दिवंगत पुत्र अमन की राजगीर झूला दुर्घटना में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।सांसद श्री विवेक ठाकुर ने सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
भईया जी की रिपोर्ट