-पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ने उपलब्ध कराया ठंडा जल व शीतल पेय
नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के श्यामा पचरुखी गांव में शिव-राधा कृष्ण यज्ञ के लिए क्लश यात्रा निकाली गयी। कड़ाके की धूप के बावजूद सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने कलश के साथ यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा श्यामा पचरुखी यज्ञ स्थल से बाजे गाजे के साथ निकाला गया जो डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अकबरपुर बाजार उदासीन संगत परिसर पहुंचा।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर पुनः पैदल यज्ञ स्थल पर पहुंचने के साथ सप्त दिवसीय यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए पांती पंचायत की पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष कांति देवी व पूर्व पैक्स अध्यक्ष विजय यादव ने कलश यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल के साथ शीतल पेय उपलब्ध कराया जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
मौके पर मौजूद बलिया बुजुर्ग पंचायत की पूर्व मुखिया नरेश उर्फ कारु माली ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की बाजार में परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल के साथ स्वयं अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यज्ञ समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि यज्ञ स्थल पर मनोरंजन के साथ प्रवचन की विशेष व्यवस्था की गयी है। महायज्ञ का समापन 23 जून को महाप्रसाद वितरण के संपन्न होगा।
भईया जी की रिपोर्ट