नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के नेशनल हाईवे 20 पर ‘नमस्ते वरेव रेस्टोरेंट’ के भव्य प्रांगण में आयोजित ‘नवोत्साह साहित्य संगम’ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के वंदना से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र और दूर-दराज से आए प्रख्यात कवियों व साहित्यकारों ने अपनी ओजस्वी, वीर रस और समसामयिक रचनाओं से समां बांध दिया। समाज को दिशा दिखाने और राष्ट्रचेतना को जगाने में रचनाकारों की भूमिका सदैव वंदनीय रही है।
कवियों की हर एक कविता में राष्ट्रवाद, सामाजिक सरोकार और युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा की गूंज साफ दिखाई दी। साहित्य और राजनीति का यह तालमेल समाज के नवनिर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। शानदार और सफल आयोजन के लिए इस नमस्ते बरेव रेस्टोरेंट के प्रो. पवन जी व आयोजन समिति के ओमकार शर्मा कश्यप जी, प्रभाकर जी व कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रबुद्ध श्रोताओं का विधायक ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
भईया जी की रिपोर्ट