नवादा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1,512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही ऊर्जा क्षेत्र की 1,278 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में किया गया।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, नवादा द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 5,535 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र का अधिष्ठापन किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय विधायिका, गोविंदपुर, माननीय विधायक, हिसुआ, उप विकास आयुक्त, गोपनीय शाखा प्रभारी के साथ अन्य पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट