अरवल – बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशन में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं कदाचार पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।
परीक्षा केंद्रों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अरवल पुलिस द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट