नवादा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अकबरपुर नगर इकाई का गठन संगत जी के प्रांगण में किया गया। दक्षिण प्रांत के प्रांत सह मंत्री शिव नारायण ने कहा कि एबीवीपी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण और छात्र हित में काम करती है। उन्होंने बताया कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित छात्र संगठन है। यह संगठन कई वर्षों की साधना और तप से तैयार हुआ है।
नगर सह मंत्री प्रभात कुमार ने कहा कि एबीवीपी एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो पूरे साल छात्र हित और समाज हित के लिए संघर्ष करता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय चौधरी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रभाकर पांडेय को नगर अध्यक्ष और राज कपूर चौधरी, मनीष कुमार को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। हर्षित कुमार नगर मंत्री और प्रभात कुमार,सौरव कुमार ,मोनू कुमार नगर सह मंत्री नियुक्त किए गए।
अन्य पदाधिकारियों में , नगर एसडीएफ प्रमुख अंशु कुमार, नगर एसएफएस प्रमुख आदित्य कुमार, सह नगर एसएफ़एस प्रमुख अंशु कुमार शामिल हैं। नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख रिशु मालाकर को बनाया गया। नगर खेल कूद प्रमुख संदीप कुमार और कोषाध्यक्ष शुभम कुमार राजा, नगर कार्यालय मंत्री शिवम कुमार जबकि नगर कार्यकारिणी सदस्य में विशु कुमार , पीयूष ,कुमार ,नीरज कुमार , आयुष कुमार को बनाया गया। कार्यक्रम में सिद्धार्थ कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट