By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

राजस्व विभाग पूरी तरह डिजिटल मोड में, हर जिले में बनेगा स्पेशल सेल : डॉ. दिलीप जायसवाल

Swatva
Last updated: June 13, 2026 7:51 am
By Swatva 60 Views
Share
2 Min Read
SHARE

पटना,12 जून। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राजस्व विभाग अब पूरी तरह डिजिटल मोड में कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सभी राजस्व सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए प्रत्येक जिले में तकनीकी टीम गठित की जाएगी, जो विभागीय कार्यों की निगरानी करने के साथ मुख्यालय की आईटी टीम से समन्वय स्थापित करेगी।

- Advertisement -

जिलावार समीक्षा के अंतिम दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अररिया, लखीसराय और जमुई जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी और अन्य ऑनलाइन सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि न्यायालयीन मामलों के प्रभावी निष्पादन और निर्देशों के अनुपालन के लिए प्रत्येक जिले में वरीय अधिकारी की अध्यक्षता में एक स्पेशल सेल गठित करने की योजना है। यह सेल लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करेगा।

समीक्षा के दौरान दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन मामलों में बड़ी संख्या में आवेदनों को रिवर्ट किए जाने पर मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की सैंपल जांच कराई जाए तथा बिना स्पष्ट और वैध कारण के किसी भी आवेदन को वापस न किया जाए। जांच रिपोर्ट शीघ्र मुख्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

बैठक में म्यूटेशन डिफेक्ट चेक, ऑनलाइन दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, अभियान बसेरा-2, राजस्व महाअभियान, जन शिकायतों, सहयोग शिविरों से प्राप्त आवेदनों तथा न्यायालयीन मामलों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाले नए आवेदनों से अधिक मामलों का निष्पादन कर लंबित मामलों में लगातार कमी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

TAGGED: patna khabar, patna news, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पटना खबर, पटना न्यूज, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कंगन, हीरा, राबड़ी देवी, छोटू छलिया, सियासी बवाल, JDU, EOU, जांच
राबड़ी देवी से छोटू छलिया को मिले ‘हीरे’ वाले कंगन पर सियासी बवाल, JDU ने EOU से की जांच की मांग
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
मसौढ़ी, मुठभेड़, कुख्यात, ढेर, अपहृत, बरामद, प्रभारी SHO, ASI, लगी गोली
मसौढ़ी मुठभेड़ में कुख्यात ढेर, अपहृत युवक बरामद…प्रभारी SHO और ASI को लगी गोली
अपराध बिहारी समाज
आग, बिस्कोमान, भवन, पटना
पटना में बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर लगी आग, धुएं और लपटों का गुबार उठा
दुर्घटना बिहारी समाज
होटलों में छापेमारी, तीन युवतियां बरामद; होटल संचालकों पर कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कंगन, हीरा, राबड़ी देवी, छोटू छलिया, सियासी बवाल, JDU, EOU, जांच
राबड़ी देवी से छोटू छलिया को मिले ‘हीरे’ वाले कंगन पर सियासी बवाल, JDU ने EOU से की जांच की मांग
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
मसौढ़ी, मुठभेड़, कुख्यात, ढेर, अपहृत, बरामद, प्रभारी SHO, ASI, लगी गोली
मसौढ़ी मुठभेड़ में कुख्यात ढेर, अपहृत युवक बरामद…प्रभारी SHO और ASI को लगी गोली
अपराध बिहारी समाज
आग, बिस्कोमान, भवन, पटना
पटना में बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर लगी आग, धुएं और लपटों का गुबार उठा
दुर्घटना बिहारी समाज
होटलों में छापेमारी, तीन युवतियां बरामद; होटल संचालकों पर कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कंगन, हीरा, राबड़ी देवी, छोटू छलिया, सियासी बवाल, JDU, EOU, जांच
देश-विदेश

राबड़ी देवी से छोटू छलिया को मिले ‘हीरे’ वाले कंगन पर सियासी बवाल, JDU ने EOU से की जांच की मांग

लालू यादव के जन्मदिन पर लोक गायक छोटू छलिया को राबड़ी देवी…

By Amit Dubey
मसौढ़ी, मुठभेड़, कुख्यात, ढेर, अपहृत, बरामद, प्रभारी SHO, ASI, लगी गोली
अपराध

मसौढ़ी मुठभेड़ में कुख्यात ढेर, अपहृत युवक बरामद…प्रभारी SHO और ASI को लगी गोली

पटना के मसौढ़ी में किडनैपिंग केस की जांच के दौरान बीती देर…

By Amit Dubey
आग, बिस्कोमान, भवन, पटना
दुर्घटना

पटना में बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर लगी आग, धुएं और लपटों का गुबार उठा

राजधानी पटना में गांधी मैदान के पास अवस्थित बिस्कोमान भवन में आज…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

होटलों में छापेमारी, तीन युवतियां बरामद; होटल संचालकों पर कार्रवाई

पटना/बाढ़ : बाढ़ स्टेशन रोड स्थित दो होटलों में पुलिस ने एसडीपीओ-1…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?