By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

नरेंद्र मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान, 9,013 दिन सत्ता के शिखर पर रहने वाले बने देश के पहले नेता

Swatva
Last updated: June 11, 2026 10:25 pm
By Swatva 164 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पटना/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 9,013 दिन सत्ता के शिखर पर रहने वाले देश के एकमात्र नेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। नेहरू ने 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार 4,398 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर कार्य किया था। वहीं, नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिन पूरे कर देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

- Advertisement -

नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 और 2024 में लगातार दूसरी एवं तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर देश का नेतृत्व संभाला। इससे पूर्व वे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भी लंबे समय तक कार्यरत रहे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक विशेष बैठक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा तथा एनडीए शासित 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा गठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीरें भी खिंचवाईं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी को मिथिला पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल परिवर्तन तथा वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। बैठक में आगामी राजनीतिक एवं विकासात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई।

भाजपा और एनडीए नेताओं ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। बैठक के बाद आयोजित एक अनौपचारिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए नेताओं ने पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय व्यंजन झालमूड़ी का आनंद लिया। इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि अप्रैल 2026 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने झाड़ग्राम में एक दुकान पर झालमूड़ी खाई थी। उस दौरान दुकान संचालक के साथ उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ था।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर विश्व के अनेक देशों के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने इसे भारत की जनता के विश्वास, मजबूत लोकतंत्र तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक बताया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र, भाई और मार्गदर्शक बताते हुए शुभकामनाएं दीं। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने दोनों देशों के पारंपरिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की वर्षों की जनसेवा और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम बताया। वहीं, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने लगातार तीसरी बार मिले जनादेश को भारतीय जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: #pmmodi, new delhi, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

पटना/बाढ़: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद Nitish Kumar गुरुवार को…

By Swatva

अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई

नवादा : राज्यसभा सांसद एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा द्वारा…

By Swatva
बिहारी समाज

इरकॉन कम्पनी का रेलवे में भ्रष्टाचार

नवादा : किउल–गया रेलखंड के वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन सब-प्लेटफॉर्म के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?