अरवल- जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैस की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। साथ ही सभी प्रखंड मुख्यालयों तथा सभी ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया एवं लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
अरवल जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 77.413 लाभार्थी आच्छादित हैं, जिनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना रु 39,855 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना रु 19,046 लाभार्थी, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 5,282 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना 3.696 लाभार्थी, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना 7,673 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना 1,861 लाभार्थी।
माह मई, 2026 के लिए प्रति लाभार्थी ₹1,100 की दर से कुल ₹9,10,04,300 (नौ करोड़ दस लाख चार हजार तीन सौ रुपये) की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पेंशनधारी लाभार्थी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट