अरवल – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरवल, अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान यह भी संकल्प लिया गया कि लगाए गए पौधों की समुचित देखभाल कर उन्हें वृक्ष का रूप दिया जाएगा, जिससे पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ किया जा सके।
साथ ही जिले के सभी थाना परिसरों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें थाना अध्यक्षों एवं पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, हरित आवरण के विस्तार एवं स्वच्छ, स्वस्थ एवं संतुलित वातावरण के निर्माण हेतु जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करते हुए भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट