अरवल – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति साथ साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकता मानती है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संजीव कुमार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास, सह कार्यालय मंत्री संजय गुप्ता एवं अरवल ग्रामीण मण्डल महामंत्री विकास दुबे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट