नवादा : जिले की सिरदला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेट हाइवे 70 गयाजी-रजौली पर पर थाना द्वार पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एस आई दीपेश कुमार विद्यार्थी ने थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस बल के सहयोग से एक मोटरसाइकल रोक कर् जाँच किये जाने पर डिक्की एवं टंकी सीट के समीप से कुल 54 लीटर देशी महुआ शराब को जप्त किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बावत कांड संख्या 154/026 दर्ज कर शराब कारोबारी बांधी पंचायत पांडेडीह निवासी रविकांत कुमार पिता अशोक यादव, मनोज कुमार सिंह पिता सीताराम पासवान को शराब का परिवहन करने के आरोप में उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट