नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 13 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि फतेहपुर मोड़ के पास एक महिला थैले में शराब के साथ नरहट की ओर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही है। सूचना के आलोक में गश्त पर रहे परिक्ष्यमान पु अ नि प्रकाश चौधरी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
निर्देश के आलोक में फतेहपुर-नरहट पथ पर वाहन का इंतजार कर रही महिला पर नजर पड़ते ही महिला आरक्षी के द्वारा थैले की तलाशी ली गयी। तलाशी में झारखंड राज्य के 13 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद होते ही महिला को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान नरहट बाजार चांदनी चौक की सुनील चौधरी की पत्नी 36 वर्षीय सोनु देवी के रूप में की गयी। इस बावत थाना कांड संख्या 239/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट