नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्धा गांव के बधार में वज्रपात की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेल्धा गांव निवासी 45 वर्षीय कौशल कुमार, पिता सुरेश सिंह के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आने से कौशल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल कायम हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
भईया जी की रिपोर्ट