By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

पटना समेत बिहार में आंधी-बारिश से तबाही, उखड़े पेड़…5 की मौत

Amit Dubey
Last updated: May 29, 2026 2:27 pm
By Amit Dubey 58 Views
Share
4 Min Read
आंधी-बारिश, पटना, बिहार, तबाही, उखड़े पेड़, 5 मरे
SHARE

बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज शुक्रवार की सुबह मौसम ने बड़ी राहत दी। पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों में आज सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदला और पटना के अलावा नालंदा, सीवान, औरंगाबाद, खगड़िया तथा गोपालगंज में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। झमाझम बारिश के कारण तापमान में 4 से 7 डिग्री तक की भारी गिरावट आई जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि इस राहत के साथ-साथ कई जिलों से नुकसान और तबाही की खबरें भी आ रही हैं। पटना में तो कई पेड़ उखड़ गए हैं। इसी तरह की सूचना बाकी इलाकों से भी आ रही है। तेज आंधी और बारिश के कारण बिहार के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की खबर है।

Contents
राजधानी पटना में पेड़ गिरे, कई रास्ते जामकहीं वज्रपात तो कहीं गिरा पेड़, 5 की मौत
- Advertisement -

राजधानी पटना में पेड़ गिरे, कई रास्ते जाम

राजधानी पटना में सुबह-सुबह मूसलाधार बारिश के साथ इतनी तेज आंधी आई कि आसमान में अंधेरा छा गया। आंधी के कारण शहर के कई VIP इलाकों जैसे गर्दनीबाग, हजभवन, छज्जुबाग और 1 सर्कुलर रोड पर भारी पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे रास्ते जाम हो गए। हालात को देखते हुए पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा खुद मोर्चा संभालने सड़कों पर उतर गए। वे खुद घूम-घूमकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जेसीबी मशीनों की मदद से पेड़ हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। साथ ही जलजमाव से निपटने के लिए भी नगर निगम की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। वहीं पटना के मनेर में एक दुकान पर इमली का विशाल पेड़ गिर गया। वहां कई लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

कहीं वज्रपात तो कहीं गिरा पेड़, 5 की मौत

पटना, औरंगाबाद, गया और पूर्वी चंपारण में खराब मौसम के कारण पांच लोगों की मौत होने की सूचना है। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सकरैचा गांव में दो मासूम बच्चियों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। गया के डुमरिया प्रखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 32 वर्षीय दिनेश यादव की मौत हो गई। वह मवेशी चराने गए थे। वहीं पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा मलदहिया निवासी मनोज सिंह की मौत बरगद के पेड़ के नीचे दबने से हो गई। वह बारिश के दौरान पेड़ के नीचे छिपे थे। इसी दौरान तेज आंधी के कारण बरगद का पेड़ गिर गया। इधर, औरंगाबाद में विद्यालय परिसर में वज्रपात की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। वहीं खगड़िया के गोगरी प्रखंड के मुश्कीपुर में देर रात आंधी के दौरान एक घर पर महुआ का पेड़ गिर गया जिससे एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोग तो सुरक्षित बच गए लेकिन मलबे में दबकर एक गाय की मौत हो गई। इधर सिवान शहर में भी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया। राजेंद्र पथ, स्टेशन रोड और अस्पताल रोड जैसे मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी में डूब गए जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

TAGGED: 5 मरे, आंधी-बारिश, उखड़े पेड़, तबाही, पटना, बिहार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…
बिहारी समाज राजनीति
बिहार BJP, प्रदेश कमिटी, 38 सदस्य, नई टीम, घोषित, 14 उपाध्यक्ष 
बिहार BJP प्रदेश कमिटी की 38 सदस्यों वाली नई टीम घोषित, बचौल समेत 14 उपाध्यक्ष 
देश-विदेश राजनीति राजपाट
एससी-एसटी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
मंत्री जायसवाल, भूमि सर्वे, 13 तरह की छूट, ऐलान, विधानसभा
बिहार में 15 दिनों के भीतर निपटाए जाएंगे 3.10 लाख लंबित दाखिल-खारिज मामले, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का सख्त निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…
बिहारी समाज राजनीति
बिहार BJP, प्रदेश कमिटी, 38 सदस्य, नई टीम, घोषित, 14 उपाध्यक्ष 
बिहार BJP प्रदेश कमिटी की 38 सदस्यों वाली नई टीम घोषित, बचौल समेत 14 उपाध्यक्ष 
देश-विदेश राजनीति राजपाट
एससी-एसटी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार 
बिहारी समाज
मंत्री जायसवाल, भूमि सर्वे, 13 तरह की छूट, ऐलान, विधानसभा
बिहार में 15 दिनों के भीतर निपटाए जाएंगे 3.10 लाख लंबित दाखिल-खारिज मामले, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का सख्त निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
बिहारी समाज

MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य…

By Swatva
बिहारी समाज

एससी-एसटी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार 

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने कुहिला गांव से मारपीट व…

By Swatva
मंत्री जायसवाल, भूमि सर्वे, 13 तरह की छूट, ऐलान, विधानसभा
बिहारी समाज

बिहार में 15 दिनों के भीतर निपटाए जाएंगे 3.10 लाख लंबित दाखिल-खारिज मामले, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का सख्त निर्देश

पटना। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने…

By Swatva
3 किशोरियां, डूबी, गंडक, गोपालगंज
दुर्घटना

गोपालगंज में गंडक नदी पार करती 3 किशोरियां डूबी, नदी पार खेत जाने के दौरान हादसा

गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया घाट के पास गंडक नदी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?