नवादा : पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर जिले के पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी की देखरेख में पकरीबरावां प्रखंड के विभिन्न होटलों की जांच की गई। इस दौरान एसडीपीओ एवं पकरीबरावां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी ने होटलों के कमरे होटल की रजिस्टर एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिया।
उन्होंने कहा होटल में आने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा अंकित होना चाहिए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी सुचारू रूप से संचालित होना अनिवार्य है। इधर जैसे ही अचानक होटल का जांच पुलिस द्वारा शुरू किया गया होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।
भईया जी की रिपोर्ट