By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

बिहार के 32 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट…60 KM रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

Amit Dubey
Last updated: May 28, 2026 11:40 am
By Amit Dubey 54 Views
Share
3 Min Read
अलर्ट, बिहार, 32 जिले, आंधी-बारिश, ऑरेंज, 60 KM, रफ्तार, तूफानी हवाएं
SHARE

बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक एक बड़ा यू-टर्न ले लिया है। पटना स्थित मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के 32 जिलों में तेज आंधी—बारिश और तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगेी जिससे तापमान में भारी गिरावट आयेगी। आज गुरुवार 28 मई को को राज्य के 32 जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट तो बाकी 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए मौसम विभाग ने बिहार के सभी 38 जिलों को दो श्रेणियों में बांटकर अलर्ट जारी किया जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए अधिकांश जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया है।

Contents
इन जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का खतराइन 6 जिलों में येलो अलर्ट किया गया जारी
- Advertisement -

इन जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का खतरा

पटना मौसम केंद्र के अनुसार बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, जहानाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में तेज आंधी—बारिश के साथ तूफान की आशंका है। इन इलाकों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने और खराब मौसम में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस मौसमी बदलाव के पीछे दो मुख्य कारण हैं— बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही अत्यधिक नमी वाली हवाएं और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय चक्रवाती परिसंचरण का सक्रिय होना। इन दोनों सिस्टम के आपस में टकराने से वायुमंडल में भारी अस्थिरता पैदा हुई है, जो प्री-मानसून की गतिविधियों को तेज कर रही है।

इन 6 जिलों में येलो अलर्ट किया गया जारी

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल जिलों में तूफान और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी 6 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में भी आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। दोपहर या शाम के समय शहर में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की उम्मीद है। दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा, जिससे सूरज के तल्ख तेवर ठंडे पड़ेंगे और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला जाएगा। राहत की बात यह है कि यह बदलाव केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में भीषण गर्मी या लू जैसी स्थिति नहीं बनेगी और तापमान सामान्य से कम रहेगा।

 

- Advertisement -
TAGGED: 32 जिले, 60 KM, अलर्ट, आंधी-बारिश, ऑरेंज, तूफानी हवाएं, बिहार, रफ्तार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चोरी की अपाचे बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, पूछताछ में कई और नाम आए सामने
बिहारी समाज
नीतीश,JDU, विजय चौधरी, आवास, मुलाकात, घर बुलाया
नीतीश अचानक पहुंचे विजय चौधरी के आवास, बोले-क्या हो रहा है??? घर आकर सब बताइए
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
चुनाव आयोग, फाइनल वोटर लिस्ट
बिहार विधान परिषद चुनाव : NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानें कौन-किस रेस में आगे
बिहारी समाज
सहयोग पोर्टल करेगा समस्या का समाधान?
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चोरी की अपाचे बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, पूछताछ में कई और नाम आए सामने
बिहारी समाज
नीतीश,JDU, विजय चौधरी, आवास, मुलाकात, घर बुलाया
नीतीश अचानक पहुंचे विजय चौधरी के आवास, बोले-क्या हो रहा है??? घर आकर सब बताइए
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश राजनीति राजपाट
चुनाव आयोग, फाइनल वोटर लिस्ट
बिहार विधान परिषद चुनाव : NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानें कौन-किस रेस में आगे
बिहारी समाज
सहयोग पोर्टल करेगा समस्या का समाधान?
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

चोरी की अपाचे बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, पूछताछ में कई और नाम आए सामने

नवादा : जिले की नारदीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

By Swatva
नीतीश,JDU, विजय चौधरी, आवास, मुलाकात, घर बुलाया
लेटेस्ट न्यूज़

नीतीश अचानक पहुंचे विजय चौधरी के आवास, बोले-क्या हो रहा है??? घर आकर सब बताइए

जदयू के सर्वेसर्वा और बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार आज गुरुवार…

By Amit Dubey
चुनाव आयोग, फाइनल वोटर लिस्ट
बिहारी समाज

बिहार विधान परिषद चुनाव : NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानें कौन-किस रेस में आगे

पटना। बिहार में विधान परिषद की 10 सीटों (9 नियमित और 1…

By Swatva

सहयोग पोर्टल करेगा समस्या का समाधान?

-अपने ही उपर लगे आरोपों में अपने आपको सजा देंगे अधिकारी? नवादा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?