नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने पचरुखी बाजार के गुमटी में छापामारी कर गांजा के साथ विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत ड्रग नारकोटिक्स ऐक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पचरुखी बाजार में गुमटी में गांजा बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना मिली।
सूचना के सत्यापन के बाद दंडाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। तलाशी में बिक्री के लिए बनाए गए अलग-अलग पुड़िया में जिसका कुल वजन 53 ग्राम हुआ बरामद किया गया। गांजा बरामद होते ही मौके पर मौजूद पचरुखी गांव के 40 वर्षीय पप्पू कुमार पिता सुरेन्द्र पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत ड्रग नारकोटिक्स ऐक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट