नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव में आपसी विवाद के बाद दो लोगों की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना में महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मामूली विवाद में पड़ोस के ही लोगों ने मो कासिफ पर चाकू से जोरदार हमला कर दिया। बीच बचाव में आये भाई व मां को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दोनों भाईयों की मौत हो गयी। मां को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पीएमसीएच स्थानांतरित किया गया है जहां वह जीवन मौत से संघर्ष कर रही है। घटना के बाद गांव की स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
भईया जी की रिपोर्ट