अरवल – लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने देश में उत्पन्न इंधन संकट को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों, सभी सांसद, सभी मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिलाध्यक्षो के साथ वर्चुअल ज़ूम एप के माध्यम से बैठक किया। उन्होंने कहा कि देश इंधन संकट से जूझ रहा है। ईरान और अमेरिका के युद्व से भारत पर भी इंधन संकट की परिस्थितियां उत्पन्न हो गई है, ऐसी परिस्थितियों में हम सभी भारतीयों को देश के साथ खड़ा होने की जरूरत है। सभी सांसद, सभी मंत्री, सभी विधायक एवं सभी पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण अनावश्यक वाहन का उपयोग नही करें।
इन्होंने बताया कि मै दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहा हूं, इस आगमन के दौरान हवाई अड्डा एवं कार्यक्रम स्थल तक पार्टी के कार्यकर्ता वाहन से रिसीव करने का कार्य नहीं करेंगे, साथ ही वाहनों के काफिला पर भी सख्त रोक लगाई है। वर्चुअल बैठक में बिहार एवं उत्तरप्रदेश के संगठन प्रभारी सह जमुई लोकसभा के सांसद अरुण भारती, खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा, वैशाली के सांसद वीना देवी, प्रदेश अध्यक्ष सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक राजू तिवारी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, अरवल जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन सहित सभी जिलाध्यक्ष मुख्य रूप से वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट