By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर गाली देने वाला नालंदा से दबोचा गया

Amit Dubey
Last updated: May 22, 2026 1:01 pm
By Amit Dubey 77 Views
Share
3 Min Read
जीतन मांझी, गाली, सोशल मीडिया, आरोपी, नालंदा, दबोचा
SHARE

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने और धमकी भरा वीडियो जारी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए साइबर डीएसपी ने त्वरित एक्शन लिया और आरोपी राजेश राव को नालंदा से धर दबोचा। जानकारी के अनुसार राजेश राव ने पिछले दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए डराने-धमकाने वाला वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद गया साइबर पुलिस ने उसके खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। दरअल, पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा की बाराचट्टी से विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर गया जिले के मोहनपुर प्रखंड के गंभीरा गांव के पास हमला हुआ था। राजेश राव ने उसी घटना के बाद जीतन राम मांझी को उनकी समधन की तरह ही हालात का सामना करने की चेतावनी सोशल मीडिया पर दी थी।

- Advertisement -

जीतन मांधी की समधन व विधायक ज्योति मांझी पिछले दिनों एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में सिंगल और कच्ची सड़क पर एक सवारी गाड़ी के सामने आ जाने से साइड देने को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इसी दौरान बोलेरो सवार युवकों ने विधायक ज्योति मांझी के साथ बदसलूकी व गाली-गलौज करने लगे। जब उनके सुरक्षा गार्ड और बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने उनके साथ भी जमकर हाथापाई की और सुरक्षाकर्मी को पीटा। इस विवाद के दौरान कुछ लोग विधायक को गाड़ी से उतारने की कोशिश भी कर रहे थे और सड़क निर्माण को लेकर गुस्सा जता रहे थे। इस मामले में विधायक की शिकायत पर 7 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया।

विधायक जयोति मांझी के साथ हुई इस घटना के ठीक बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में आरोपी राजेश राव नाम के एक युवक ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, अभद्र और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें खुलेआम गाली दी थी। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया और पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। गया पुलिस ने युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से उसकी पहचान बताने की अपील की थी। इसके बाद साइबर सेल ने तकनीकी जांच शुरू की। इसके बाद गया की साइबर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत प्राप्त होते ही नालंदा में उसके ठिकाने पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

TAGGED: आरोपी, गाली, जीतन मांझी, दबोचा, नालंदा, सोशल मीडिया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सात निश्चय-3 के तहत जिलेभर में आयोजित हुई जनसुनवाई, 44 ने दर्ज करायी शिकायतें 
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बिहारी समाज
दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में टोला सेवक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी 
दुर्घटना बिहारी समाज
09 दिनों से लापता किशोर का शव पत्थरों से दबा मिला, पथ जाम कर परिजनों ने किया हंगामा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सात निश्चय-3 के तहत जिलेभर में आयोजित हुई जनसुनवाई, 44 ने दर्ज करायी शिकायतें 
बिहारी समाज
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बिहारी समाज
दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में टोला सेवक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी 
दुर्घटना बिहारी समाज
09 दिनों से लापता किशोर का शव पत्थरों से दबा मिला, पथ जाम कर परिजनों ने किया हंगामा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सात निश्चय-3 के तहत जिलेभर में आयोजित हुई जनसुनवाई, 44 ने दर्ज करायी शिकायतें 

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन…

By Swatva

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

-ससुराल वालों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप, परिजन बोले- दहेज…

By Swatva

दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में टोला सेवक की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी 

नवादा : जिले के रोह पेट्रोल पंप के समीप दो बाईकों की…

By Swatva
बिहारी समाज

09 दिनों से लापता किशोर का शव पत्थरों से दबा मिला, पथ जाम कर परिजनों ने किया हंगामा

नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ला के 17…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?