नवादा : जिले के पकरीबरावां पुलिस अनुमंडल में नए एसडीपीओ के रूप में सुजय विद्यार्थी ने कमान संभाल ली। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय कर्मियों से रूबरू होकर कार्यों की जानकारी ली।
आमजन बेहिचक रखें अपनी समस्या
मीडिया से बातचीत करते हुए सुजय विद्यार्थी ने कहा कि कोई भी आमजन अपनी समस्याओं को उनके पास बेहिचक रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को कोई समस्या हो तो वे कार्यालय पहुंचकर या सरकारी मोबाइल नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
नए एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना हो तो लोग उन्हें जानकारी दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्थाए बनाए रखना और अपराधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। बता दें इसके पूर्व रजौली थानाध्यक्ष के रूप में ये अपनी सेवा जिले में दे चुके हैं। बाद में प्रोन्नति मिलने के बाद पकरीबरावां एसडीपीओ के रूप में अपनी सेवा देंगें।
भईया जी की रिपोर्ट