– अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप
नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत उत्तरवारी धमनी गांव में सरकारी जमीन पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर से कार्रवाई की है। सदर एसडीओ के आदेश पर राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शहंशाह, पिता स्व. अब्दुल सत्तार एवं अब्दुल जब्बार, पिता स्व. जहूर मियां की ओर से खाता संख्या 834, खेसरा संख्या 3255, रकबा लगभग 3.35 डिसमिल सड़क किनारे स्थित सरकारी जमीन पर घर बनाकर अतिक्रमण किया कर लिया गया था।
मामले की शिकायत प्रशासन को मिलने के बाद जांच की गयी। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर सदर एसडीओ के निर्देश पर राजस्व अधिकारी अनीश कुमार व कौआकोल पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट