By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

फिरौती की रकम मिलने से पहले ही छात्र को उतारा मौत के घाट, लहूलुहान शव बरामद, इलाके में सनसनी

Swatva
Last updated: May 20, 2026 2:10 pm
By Swatva 42 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अररिया : बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिसिंग को खुली चुनौती देते हुए एक खूनी वारदात को अंजाम दिया है। कनखुदिया गांव से अगवा किए गए 16 वर्षीय छात्र विशाल कुमार महतो की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। अपहरणकर्ताओं ने छात्र को छोड़ने के एवज में दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन इससे पहले कि परिजन कुछ कर पाते, बुधवार सुबह गांव से 10 किलोमीटर दूर बेलबाड़ी बहियार से विशाल का खून से सना शव बरामद हुआ। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

मृतक विशाल कुमार महतो, स्थानीय छोटे किसान श्रीलाल महतो का पुत्र था और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करोड़ दिघली में 10वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5 बजे विशाल किसी काम से कनखुनिया चौक गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। विशाल का मोबाइल लगातार बंद आ रहा था, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।

लापता छात्र की तलाश के बीच, सोमवार देर शाम पंजाब में मजदूरी कर रहे विशाल के बड़े भाई राजा महतो के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में अपराधियों ने विशाल के अपहरण की बात कबूल करते हुए उसे सुरक्षित छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों ने उस नंबर पर वापस संपर्क करने की कई बार कोशिश की, लेकिन नंबर लगातार बंद मिला। मंगलवार को छात्र की मां ममता देवी ने पलासी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बुधवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने बेलबाड़ी बहियार में एक किशोर का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की शिनाख्त विशाल के रूप में की। अपराधियों ने विशाल के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार कर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। बेटे का लहूलुहान शव देखते ही मां ममता देवी बेसुध हो गईं, वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण पुलिस प्रशासन की सुस्ती को लेकर भारी आक्रोश जता रहे हैं।

- Advertisement -

पलासी थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि अपहरण की शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस टीम छात्र की बरामदगी के लिए तकनीकी जांच में जुटी थी। बुधवार सुबह छात्र का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जिस व्हाट्सएप नंबर से फिरौती मांगी गई थी, उसे सर्विलांस पर लेकर वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

TAGGED: Arariya khabar अररिया, crime khabar, Crime news, पलासी थाना क्षेत्र, बिहार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

50 बच्चे, बीमार, मिड डे मील, छोला-चावल, नालंदा
मिड डे मील का छोला-चावल खाते ही अस्पताल पहुंच गए 50 बच्चे, थाली में मिली दवा की गोली…SDO कर रहे जांच
दुर्घटना बिहारी समाज शिक्षा
तेजस्वी के ‘जातिगत टारगेट’ पर ललन सिंह का पलटवार- खुलेआम नहीं घूम सकते अपराधी
बिहारी समाज
डीएम-एसपी ने लिया खखन्दुआ खनन प्लांट का जायजा
बिहारी समाज
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुसहरी, युवक को गोलियों से भूना
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

50 बच्चे, बीमार, मिड डे मील, छोला-चावल, नालंदा
मिड डे मील का छोला-चावल खाते ही अस्पताल पहुंच गए 50 बच्चे, थाली में मिली दवा की गोली…SDO कर रहे जांच
दुर्घटना बिहारी समाज शिक्षा
तेजस्वी के ‘जातिगत टारगेट’ पर ललन सिंह का पलटवार- खुलेआम नहीं घूम सकते अपराधी
बिहारी समाज
डीएम-एसपी ने लिया खखन्दुआ खनन प्लांट का जायजा
बिहारी समाज
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुसहरी, युवक को गोलियों से भूना
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
50 बच्चे, बीमार, मिड डे मील, छोला-चावल, नालंदा
दुर्घटना

मिड डे मील का छोला-चावल खाते ही अस्पताल पहुंच गए 50 बच्चे, थाली में मिली दवा की गोली…SDO कर रहे जांच

नालंदा जिलांतर्गत नगरनौसा के एक मिडिल स्कूल में 50 से ज्यादा बच्चे…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

तेजस्वी के ‘जातिगत टारगेट’ पर ललन सिंह का पलटवार- खुलेआम नहीं घूम सकते अपराधी

पटना : बिहार में हाल के दिनों में हुए पुलिस एनकाउंटरों को…

By Swatva
बिहारी समाज

डीएम-एसपी ने लिया खखन्दुआ खनन प्लांट का जायजा

नवादा : जिला समाहर्ता व एसपी ने जिले के एकमात्र खनन प्लांट…

By Swatva
बिहारी समाज

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुसहरी, युवक को गोलियों से भूना

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?