By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जनता के द्वार पहुंची सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी

Swatva
Last updated: May 20, 2026 8:39 am
By Swatva 57 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना। राज्य सरकार द्वारा “सबका सम्मान – जीवन आसान” संकल्प को धरातल पर उतारने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 19 मई 2026 से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पटना जिला प्रभारी मंत्री Vijay Kumar Chaudhary ने दानापुर प्रखंड के सरारी पंचायत, नौबतपुर प्रखंड के चिरौरा पंचायत तथा पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की घोषणा के अनुरूप राज्य के सभी जिलों में पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पटना जिले के 23 प्रखंडों की 41 पंचायतों में आयोजित इन शिविरों में हजारों लोग भाग ले रहे हैं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जीवन स्तर में आए सकारात्मक बदलाव पर संतोष व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अधिक गति के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब “जनता के द्वार सरकार” पहुंच रही है और जिले के वरीय अधिकारी पंचायत स्तर पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनोपयोगी काउंटरों का निरीक्षण किया और लाभुकों से फीडबैक भी लिया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, बासगीत पर्चा, यूनिक डिसएबिलिटी कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड, बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना तथा श्रम कार्ड सहित कई योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं सांकेतिक चेक प्रदान किए गए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं की सफलता के लिए अधिकतम जनभागीदारी आवश्यक है और सहयोग शिविरों में लोगों की बढ़ती भागीदारी सरकार के प्रति विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने महिलाओं की बड़ी उपस्थिति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सहयोग शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन अनिवार्य रूप से किया जाए। लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ स्वतः अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में विधान पार्षद Ravindra Kumar Singh, पटना के जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधि तथा कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: patna khabar, patna news, vijay choudhary, पटना खबर, पटना न्यूज, विजय चौधरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण,नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिशित करने का निर्देश
बिहारी समाज
प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक
बिहारी समाज
समय व संस्कृति के सेतु हैं संग्रहालय: प्रो. जयदेव
बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण,नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिशित करने का निर्देश
बिहारी समाज
प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक
बिहारी समाज
समय व संस्कृति के सेतु हैं संग्रहालय: प्रो. जयदेव
बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक

अरवल - पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशन में अरवल जिला के सभी…

By Swatva
बिहारी समाज

सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण,नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिशित करने का निर्देश

अरवल - दीपक प्रकाश द्वारा अरवल जिला अंतर्गत आयोजित 'सहयोग शिविर के…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक

नवादा : माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-नवादा जिला प्रभारी…

By Swatva
बिहारी समाज

समय व संस्कृति के सेतु हैं संग्रहालय: प्रो. जयदेव

पटना: संग्रहालय समय और संस्कृति के मध्य सेतु का कार्य करते हैं।…

By Swatva Desk
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?