By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

भभुआ-पटना इंटरसिटी में भीषण आग, सासाराम स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन…जनरल बोगी खाक

Amit Dubey
Last updated: May 18, 2026 10:58 am
By Amit Dubey 173 Views
Share
3 Min Read
स्टेशन, आग, सासाराम, भभुआ-पटना, इंटरसिटी, जनरल बोगी, खाक
SHARE

सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टेशन पर खड़ी भभुआ—सासाराम-पटना इंटरसिटी ट्रेन में अचानक आग लग गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी में लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। उस समय ट्रेन यात्रियों से भरी हुई थी। जैसे ही लोगों ने धुआं और लपटें देखी, सभी ट्रेन से उतरकर भागने लगे। यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने जनरल बोगी को पूरी तरह खाक कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। समय रहते कार्रवाई किए जाने के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को शांत किया जा सका। रेल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Contents
कोई हताहत नहीं, दमकल टीम एक्शन मेंपता लगाया जा रहा कि कैसे लगी आग?
- Advertisement -

कोई हताहत नहीं, दमकल टीम एक्शन में

सासाराम के आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने की इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और स्थिति को तेजी से नियंत्रण में कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है। शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है लेकिन यात्रियों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ ले जाए जाने के एंगल पर भी जांच हो रही है। आग लगने के बाद स्टेशन परिसर में धुएं का गुबार फैल गया। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मियों ने बिना देर किए स्टेशन पर लगी पानी की पाइपों के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।

पता लगाया जा रहा कि कैसे लगी आग?

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद प्रभावित बोगी को अलग कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह साफ हो पाएगी। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए स्टेशन पर रेल परिचालन प्रभावित रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। ट्रेन में आग लगने की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। अधिकांश मामलों में शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या ज्वलनशील सामान को वजह माना गया है। ऐसे हादसों ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर कई बार सवाल खड़े किए हैं।

TAGGED: इंटरसिटी, खाक, जनरल बोगी, भभुआ-पटना, भीषण आग, सासाराम, स्टेशन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी स्नेहा…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार

नवादा : आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) पटना की टीम ने एक हाईप्रोफाइल…

By Swatva
बिहारी समाज

एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी

नवादा : जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर रजौली में पुलिस अधीक्षक अभिनव…

By Swatva
बिहारी समाज

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला

नवादा : नगर समेत संपूर्ण जिला गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?