अरवल – भारतीय स्टेट बैंक शाखा बैदराबाद में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया, कथा के आयोजन के माध्यम से आसपास के लोगों को आमंत्रित किया गया और बैंक शाखा से जुड़ने का आह्वान किया गया इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शिवानंद चौधरी मुख्य श्रोता के रूप में कथा का श्रवण किया जबकि जितेंद्र कुमार कैश ऑफिसर राकेश कुमार ऑफिस बॉय के द्वारा आने वाले आगंतुक के सत्कार में तत्पर रहे हालांकि इस शाखा के बैदराबाद में संचालित होने से बैदराबाद बाजार सहित आसपास के गांव के लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
इस दौरान उपस्थित ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक सहित सभी बैंक कर्मियों के कार्य शैली पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए ग्राहकों को इसी तरह से बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए उत्साहित भी करते देखा गया शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
ग्राहक को कोई परेशानी ना हो इसी को मूल आधार मान कर कार्य किया जा रहा है अभी तक 221 सेविंग अकाउंट और 27 करंट अकाउंट खोला गया है आने वाले समय में और अधिक ग्राहकों को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास जारी है इन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि स्टेट बैंक शाखा बैदराबाद में आकर अपना खाता खुलवाएं और अधिक से अधिक लाभ उठाएं इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा सत्येंद्र सिंह राधा कृष्ण सिंह विनोद कुमार शिक्षक देवेंद्र कुमार के अलावे काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट