नवादा : जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा पंचायत की पावापुरी-गोवरैया गाँव में शुक्रवार की देर रात्रि में युवती ने आत्म हत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पावापुरी-गोवरैया गाँव निवासी अनील सिंह की 22 वर्षीय पुत्री विक्कु कुमारी ने शुक्रवार की देर रात्रि आत्म हत्या कर ली, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेज दी।
परिजनों ने बताया गृह कलह
परिजनों ने बताया कि माँ व बेटी के बीच गृह कलह को लेकर मामूली विवाद उत्पन्न हो गया, जिस के बाद विक्कु कुमारी ने आवेश में आकर गले में रस्सी के फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली।
भईया जी की रिपोर्ट